संबंध

इन 5 वजहों से हर लड़की सोचती है काश मैं लड़का होती !

जब लड़की सोचती है काश वह लड़का होती – आज के इस आधुनिक समय में लड़का-लड़की को लेकर लोगों की सोच काफी हद तक बदल चुकी है।

अब मॉडर्न ज़माने में लड़का-लड़की को लेकर भेदभाव नहीं किया जाता लेकिन आज भी कुछ ऐसी बातें हैं जहां लड़का-लड़की मे अंतर किया जाता है। कोई यह नहीं सोचता कि लड़का और लड़की का इस समाज में अपना-अपना एक अलग स्‍थान है, उनकी एक अलग पहचान है।

लड़कों को जितनी आज़ादी और छूट मिली होती है लड़कियों को उतनी फ्रीडम नहीं मिल पाती है। लाइफ में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं जब लड़की सोचती है काश वह लड़का होती।

चलिए जानते हैं कि लाइफ में किस तरह की सिचुएशन आने पर लड़कियों के मन में ऐसे विचार आते हैं।

जब लड़की सोचती है काश वह लड़का होती –

1 – घूमने नहीं दिया जाता

कई बार लड़कियां घर से बाहर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहती हैं लेकिन उन्हें घर से इजाज़त नहीं मिलती जबकि दूसरी ओर लड़कों को परमिशन की जरूरत ही नहीं पड़ती। इस वजह से लड़कियां कई बार सोचती हैं कि काश वह लड़का होती तो उन्हें घूमने की आजादी तो मिल जाती।

2 – घर जल्दी पहुंचना

अगर किसी तरह घरवाले लड़की को घर से निकलने की परमिशन दे भी दें तब भी उन पर शाम को जल्‍दी घर लौटने की पाबंदी लगा दी जाती है। ऐसे पलों पर लड़कियां सोचती हैं कि अगर वो लड़का होती तो ऐसी पाबंदियां उन पर नही लगाई जाती।

3 – अपनी बात कहने का मौका न देना

कई अवसरों पर लड़कियों को उनकी बात रखने का मौका नहीं मिलता। यदि वह अपनी बात बोलने की कोशिश भी करें तो उनको बोलने नहीं दिया जाता है। ऐसे ही मौकों पर अकसर लड़कियों के मन में ख्‍याल आता है कि काश वो भी लड़का होती तो उनके साथ ऐसा कभी नहीं होता।

4 – बनती हैं घर की इज्जत

लड़कियों को कई बार समझाया जाता है कि तुम घर की इज्जत हो इसलिए जो भी फैसला लो सोच समझ कर लो। तुम्हारे फैसले से घर की इज्‍जत भी खराब हो सकती है।

5 – पीरियड्स का दर्द

पीरियड्स के दिनों में लड़कियों को काफी दर्द और चिड़चिड़ाहट से गुज़रना पड़ता है जिसके कारण उन्हें कई बार बिना वजह के गुस्सा भी आ जाता है और फिर उनके मन में लड़का होने का ख्याल आता है।

जब लड़की सोचती है काश वह लड़का होती – हर लड़की के मन में लाइफ में कभी न कभी लड़का होने का ख्‍याल जरूर आता है और ऐसा हो भी क्‍यों न हम पुरुष प्रधान समाज में जो रहते हैं।

 

Namrata Shastri

Share
Published by
Namrata Shastri

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago