Categories: संबंध

लड़कों के अन्दर इन 10 चीजों को खोजती हैं लड़कियां

मेरे एक दोस्त ने एक दिन मुझसे पूछा “यार आखिर ऐसा क्या है मुझमें कि मुझसे कोई भी लड़की प्यार नहीं करती है.”

कुमार को लगता है कि वह अच्छी नौकरी करता है, घर भी अच्छा है उसपर और गाड़ी भी है तो कोई भी लड़की उससे पट जायेगी, लेकिन उसको नहीं पता कि लड़कियां पैसों के अलावा भी बहुत सी चीजें लड़कों में देखती हैं.

क्या हैं वह 10 चीजें जो लड़कियां देखती हैं लड़कों में आइये पढ़ते हैं –

  1. लड़के के अन्दर कॉंफिडेंट है या नहीं

आपके पास बेशक बहुत पैसा है, आप बहुत अमीर है लेकिन आपमें कॉंफिडेंट नहीं है तो आप लड़की के लिए एक दम बेकार हो. लड़कियां बहुत अच्छे से जानती हैं कि जिसको खुद पर विश्वास नहीं है वह मुझपर क्या ख़ाक विश्वास करेगा.

  1. दिमाग की जगह कहीं भूसा तो नहीं है

देशी भाषा में बोले तो खाली खोपड़ी वाले लड़के कभी भी लड़कियां अपने लिए पसंद नहीं करती हैं. अब ऐसा भी नहीं कि बहुत विद्वान होने चाहिए लेकिन आपमें इतना दिमाग तो होना ही चाहिए कि आप उनके दोस्तों के सामने उनकी इन्सल्ट ना कराओ.

  1. सेंस ऑफ़ ह्यूमर

जी हाँ, ये बात तो आपको माननी ही पड़ेगी कि बिना सेंस ऑफ़ ह्यूमर आप किसी भी काम के नहीं हैं. कहाँ आपको किस तरह का व्यवहार करना है, किस से कैसे बात करनी है, आपको यह सब बात ह्यूमर से ही आती हैं.

  1. इमोशनली स्ट्रोंग

अब रोना धोना तो काम लड़कियों का होता है. लड़कियां हमेशा इस तरह के लड़के को पसंद करती हैं जो इमोशनली स्ट्रोंग होता है. रोना धोना जिसे आता नहीं हो.

  1. म्यूजिक को चाहने वाला

अगर आप म्यूजिक से प्यार करते हैं तो आप निश्चित रूप से बहुत सी लड़कियों को पसंद आ जायेंगे. वैसे भी संगीत की दुनिया में रहने वाला लड़का मल्टी-टेलेंटेड तो होता ही है.

  1. बॉडी बिल्डर

सुरक्षा के हिसाब से कहो या पर्सनलिटी के हिसाब से लेकिन लड़कियां लड़कों के शरीर पर भी ध्यान देती हैं.

  1. जुबान का पक्का

अब जो लड़का अपने किये वादों को पूरा ही नहीं करता है तो ऐसे लड़के के साथ लड़कियां रहना पसंद नहीं करती हैं. वैसे भी कहावत तो है कि मर्द की जुबान होती है, जो एक बार कमिटमेंट कर दिया तो कर दिया.

  1. दूसरों की रस्पेक्ट करनी की आदत

आप अगर सिर्फ खुद की रस्पेक्ट करना जानते हैं तो यह बात लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं आती है. आपको सामने वाले की इज्जत भी करनी आनी चाहिए.

  1. सपनों की खातिर जीने वाला

लड़कियां उन लड़कों को भी पसंद करती हैं जो अपने सपनों को पूरा करना जानता है. वैसे भी लड़कियों को बड़े सपने बहुत पसंद आते हैं. जो व्यक्ति अपने सपनों का पीछा करना जानता है वह जिन्दगी में काफी सिरीयस होता है, यही बात लड़कियों को पसंद भी आती है.

  1. बचपना कभी पसंद नहीं आता लड़कियों को

आपमें अगर बचपना है तो लड़कियों को यह बात कभी पसंद नहीं आती है. लड़कियों को ऐसा लगता है कि बचपना केवल लड़कियों में होना चाहिए.

अब आप अगर इन 10 चीजों पर आज से ही काम करते हैं तब आप देख पायेंगे कि आप जीवन में तरक्की कर रहे हैं और लड़कियां भी आपको पसंद कर रही है तो देर मत कीजिये और आज ही अपना आंकलन करें.

Chandra Kant S

Share
Published by
Chandra Kant S

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago