सेहत

फौलादी शरीर बनाना है तो मर्दों को छोड़नी होगी ये बुरी आदतें !

फौलादी शरीर – आजकल हर कोई पैसा कमाने के पीछे भाग रहा है और ऐसे में वो अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

मेहनत करने और सही आहार ना लेने की वजह से शरीर दुबाला-पतला हो जाता है। इसके अलावा पुरुषों की कई खराब आदतें भी होती हैं जिनकी वजह से उनका शरीर फिट नहीं रह पाता है।

अगर आप अपनी इन गंदी आदतों को सुधार लें तो आपका शरीर कुछ ही समय में फौलादी बन सकता है। आज हम आपको उन्‍हीं गंदी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें छोड़कर आप फौलादी शरीर बना सकते हैं।

फौलादी शरीर बनाने के तरीके –

भोजन ना करना

आज हम अपने-अपने कामों में इतना बिजी रहते हैं कि खाना खाने तक के लिए टाइम नहीं मिल पाता है। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आपकी ये आदत आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। सही समय पर भोजन ना करने से आपके शरीर की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ता है इसलिए आपको सही समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।

पानी ना पीना

स्‍वस्‍थ काया के लिए रोज़ाना कम से कम 5 से 6 गिलास पानी पीना चाहिए। बहुत कम लोग ही ऐसा कर पाते हैं। पानी पीने से शरीर के विषाक्‍त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और इस तरह शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। आपको भी रोज़ाना पूरा दिन में 5 से 6 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

30 मिनट वर्कआउट

स्‍वस्‍थ शरीर के लिए 30 मिनट वर्कआउट करना बहुत जरूरी होता है। रोज़ सुबह व्‍यायाम करने से शरीर पर बहुत अच्‍छा प्रभाव पड़ता है और इससे मूड भी अच्‍छा रहता है। अगर आप जिम नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही 30 मिनट के ये व्‍यायाम कर सकते हैं :

  • पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें। दोनों हाथों को गर्दन के पीछे हथेलियों से मिला लें। अब धीरे से ऊपर उठें और जांघों को छुएं। बार-बार इसे दोहराते रहें। आपको ऐसा 10-15 मिनट तक करना है।
  • दीवार पर हाथ रखकर उसके सहारे खड़े हो जाएं। अपने स्‍पाइन को सीधा रखें और स्‍क्‍वैट पोजीशन में नीचे बैठें। अपने हाथों को स्‍ट्रेट रखें और दीवार के सहारे स्‍लाइड करें। नीचे-ऊपर होते समय दीवार का सहारा लें। 10-15 मिनट तक इसे करें।
  • प्‍लैंक पोजीशन में आ जाएं। एक घुटने को छाती की तरफ खीचें और इसे वापिस जाएं। दूसरे पैर के साथ भी ऐसा ही करें। 20-25 मिनट तक ऐसा करें।
  • पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर रखें। गर्दन के पीछे दोनों हाथों को हथेलियों से मिला दें। अब पट की मदद से कंधों को ऊपर उठाएं। वापिस नॉर्मल पोजीशन में आएं। 10-15 मिनट तक ऐसा करें।

हममें से बहुत ही कम लोग ऐसे होंगें जिनके पास जिम जाने का समय हो या किसी के पास तो जिम की डाइट फॉलो करने के लिए पैसे भी नहीं होते हैं। इन आसान सी एक्‍सरसाइज़ को आप घर पर ही 30 मिनट का समय निकालकर कर सकते हैं। इससे ना केवल आप फिट रहेंगें बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलेगी और एब्‍स बनेंगें।

वहीं जिन आदतों के बारे में हमने आपको पहले बताया है उन्‍हें भी अपने रूटीन से हमेशा के लिए हटा दें।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago