मज़ेदार

गरीब लड़के से शादी के लिए लड़की ने की बगावत, पुलिस हुई बेहोश

गरीब लड़के से शादी – अकसर लड़कों को ये शिकायत रहती है कि लड़कियां अमीर लड़के से शादी करने के लिए उनके प्‍यार को ठुकरा देती हैं।

फिल्‍मों और म्‍यूजिक वीडियो में भी यही दिखाया जाता है कि लड़कियां किसी अमीर लड़के के लिए खुद को दिलों-जान से प्‍यार करने वाले लड़के को ठुकरा देती हैं।

लेकिन दिल्‍ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। हर जगह बस इसी की चर्चा है और ऐसा हो भी क्‍यों ना शायद लैला-मजनू और हीर-रांझा के बाद पहली बार ऐसा प्‍यार देखने को मिला है।

चलिए अब ज्‍यादा सस्‍पेंस नहीं रखते हैं और आपको बता देते हैं कि हम आखिर किस बारे में बात कर रहे हैं।

गरीब लड़के से शादी –

शालू की शादी

दरअसल, दिल्‍ली की एक अमीर घर की लड़की ने अपने स्‍टेटस के लड़के से शादी करने के लिए इनकार कर दिया और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि उसका लव अफेयर था। यहां तक तो चलो सब ठीक था लेकिन जब लड़के के बारे में जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि लडका तो गरीब परिवार से था और उसके पास रहने के लिए एक घर के अलावा कुछ भी नहीं था। वो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके अपने परिवार को सपोर्ट करता था।

लड़की का नाम शालू है और जब उसने अपने घरवालों को अपने प्‍यार के बारे में बताया तो वो लोग सन्‍न रह गए। उनका कहना था कि भला की उनकी पढ़ी‍-लिखी समझदार लड़की किसी गरीब लड़के से शादी करने का बचकाना फैसला कैसे ले सकती है।

पुलिस भी पड़ गई हैरान

जब लड़की ने जिद पकड़ ली तो उसके घरवालों ने कानूनी रास्‍ता अपनाया। उन्‍होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी कि उनकी बेटी शालू को कोई गरीब लड़का बहला-फुसला रहा है और उसे शादी करने पर मजबूर कर रहा है। बस, फिर क्‍या था अमीर पार्टी देखकर पुलिसवालों ने भी तुरंत एक्‍शन लिया और लड़के को थाने उठा लाई। जब शालू के कानों तक ये बात पहुंची तो वो गुस्‍से से लाल होते हुए अपने परिवार वालों को साथ लेकर थाने पहुंची और वहां खूब हंगामा किया।

एक गरीब लड़के से शादी करने के लिए शालू को बेचैन देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। उनका भी यही कहना था कि हमने ऐसी जांबाज़ लड़की आज तक नहीं देखी है। हमने कई लड़का-लड़कियों को शादी के कारण थाने में देखा है लेकिन वो सब कास्‍ट या घरवालों की मर्जी ना होने के कारण यहां आते थे और उनके स्‍टेटस में इतना गैप भी नहीं होता था लेकिन ऐसा प्‍यार तो पहली बार देखा है जब एक अमीर घर की लड़की किसी के प्‍यार में पागल हुए जा रही है।

तभी उस वक्‍त वहां मौजूद पुलिसवालों ने शालू को सलामी दी और लड़के को भी छोड़ दिया। साथ ही शालू के घरवालों को ये चेतावनी दी कि अगर वो उन दोनों की शादी नहीं करवाते हैं तो वो खुद ही इनकी शादी करवा देंगें।

अब क्‍या था पुलिस वालों से डरकर घरवालों को मानना ही पड़ा।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago