ENG | HINDI

यह लड़की ने अपनी उम्र बताकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया !

क्लैरी

क्लैरी  –  किसी लड़की से पूछिए कि अगर उन्हें दुनिया में सबसे बड़ा गुनाह कौन सा लगता है तो उनका एक ही जवाब होगा लड़कियों की उम्र पूछना। आप लड़कियों से सब कुछ पूछ सकते हैं उन्हें बुरा नहीं लगेगा लेकिन अगर आपने उनसे उनकी उम्र पूछ ली तो आपकी खैर नहीं।

जहां एक ओर लड़कियां अपनी उम्र को छुपाती है वहीं एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी उम्र बता कर तहलका मचा दिया है।

इस लड़की की तस्वीर को देखकर आप इसकी रियल उम्र का अंजादा नहीं लगा सकते।

यह लड़की फोटो में उम्र दराज लग रही हैं लेकिन इसकी DOB बहुत कम है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लड़कियां अपनी खूबसूरती और स्टाईट के लिए वायरल होती हैं लेकिन यह तो अपनी DOB बताकर वायरल हो गई है।

सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स देकर लाखों लोगों को अपना फैन फॉलोवर बनाने वाली क्लैरी मूल रुप से कनाडा की रहने वाली है।

क्लैरी फिटनेस टिप्स ही नहीं देती बल्कि मॉडलिंग भी करती है।

उनके फैन सोशल मीडिया पर तब दंग रह गए जब उन्होंने अपनी DOB बताई। सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी के अनुसार क्लैरी का DOB 22 जनवरी 1998 है। आप भी चौंक गए ना। क्लैरी सिर्फ 19 साल की हैं। उनका फिगर देखकर तो यकीन करना मुश्किल है।

सोशल मीडिया पर उनके फैन्स को क्लैरी पर यकीन नहीं हो रहा। इसको लेकर उनके फैन अलग अलग तर्क दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि ‘इसपर यकीन करना मुमकिन नहीं है। क्लैरी ने तो हद ही कर दी है।‘

तो किसी ने कहा कि ‘कभी किसी लड़की की खुद बताई हुई उम्र पर यकीन नहीं करना चाहिए। उम्र को लेकर लड़कियां कभी सच बोलती है क्या तो क्लैरी से सच की उम्मीद करते हो।‘

क्लैरी की उम्र कितनी है इससे फर्क नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है कि इनकी उम्र और तस्वीरों में बहुत अंतर है।

चलिए इसी बहाने एक लड़की की उम्र तो आपको पता चली वरना किसी लड़की की उम्र पूछ ले तो जवाब तो मिलता नहीं लेकिन उनकी नजरों का गुस्सा जरुर दिख जात है।

Article Categories:
विशेष