Categories: विशेष

अबे छिछोरे ताड़ क्या रहा है? स्विमिंग कर ना!

ऐसी सड़कछाप भाषा के लिए माफ़ कीजियेगा पर कुछ लोग हैं जो सभ्य से सभ्य, अच्छी खासी पढ़ी-लिखी लड़की को ऐसी भाषा इस्तेमाल करने के लिए मजबूर कर देते हैं|

हम बात कर रहे हैं ऐसे जाहिल और घटिया सोच वाले लड़कों की जो कि स्विमिंग पूल में स्विमिंग करने नहीं, बल्कि स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनी लड़कियों को देखने और छेड़ने जाते हैं!

गर्मियों का मौसम पूरे ज़ोर पर है और हर कोई गर्मी से राहत पाने तैराकी करता नज़र आ रहा है|

लड़के हों या लड़कियां, सबको हक़ है कि अपनी मर्ज़ी से स्विमिंग का मज़ा उठा सकें| पर कुछ गंदी सोच वाले लड़के और कुछ हद तक बड़ी उम्र के आदमी भी सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए तैराकी के मज़े को एक शर्मनाक घटना बना डालते हैं!

ऐसे देखते हैं लड़कियों को जैसे कि पहले कोई लड़की कभी देखी नहीं! अरे यार, बन्दर से इंसान बने हज़ारों साल हो गए, अब तो सुधर जाओ! कुछ तहज़ीब, कुछ खुद की आँखों में शर्म-लिहाज़ तो होना चाहिए| बजाये इसके कि तैराकी पर ध्यान दें, सेहत बनाएं, और कुछ नहीं तो ठन्डे पानी में तैराकी का मज़ा उठाएं, इन दो टके के रोमिओस का सिर्फ एक काम होता है कि कैसे किसी सुन्दर लड़की को परेशान करें या और कुछ नहीं तो अपने जैसे बाकी लफंटरों के साथ मिलके बाक़ी सब की शाम बर्बाद करें!

हमसे पूछा जाए तो इन आवारा लड़कों को सबक सिखाने के लिए दो रास्ते हैं| पहला, इनकी बहनों/बीवियों/माँओं को भी वही स्विमिंग के लिए भेज दो जहाँ ये जाते हैं| शायद शर्म के मारे ये सुधर जाएँ! या फिर इनकी क्लब की सदस्यता ही रद्द कर दो ताकि ना ये स्विमिंग के लिए आएं, ना किसी को परेशान कर सकें!

अब यह मत कहियेगा कि लड़कों की कोई गलती नहीं, लड़कियों को ही पूरे कपडे पहन के स्विमिंग करनी चाहिए! हँसिये मत, यह तर्क देने वाले भी मर्द हैं जिन्हें बस मौका चाहिए छेड़ा-छाडी का!

साफ़ सी बात है, इन लोफरों को यह बात कड़े शब्दों में समझा देनी चाहिए कि हर काम की एक जगह होती है, एक वक़्त होता है| अगर कोई लड़की पसंद है और उस से दिल की बात कहनी है तो सही मौका ढूँढ के कहो| इस तरह से बटेर जैसी आँखें फाड़ के स्विमिंग पूल पर किसी लड़की को परेशान किया तो नतीजा जूतों से पिटाई और जेल में कूल्हों की सिंकाई ही होगी!

ज़रा ध्यान रखियेगा कि ऐसी नीच सोच वाले लड़के कहीं आपके स्विमिंग पूल के आस-पास ना मंडराते पाये जाएँ!

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago