संबंध

ये लड़की बन गई कलियुग की दूसरी द्रौपदी, पांच भाईयों से हुई शादी

कलियुग की द्रौपदी – शादी को पवित्र बंधन माना जाता है जिसमें पति-पत्नी जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं। जीवनभर साथ रहने के इस सम्बंध को दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है।

भारत जैसे विविध देश में किसी भी महिला को एक से अधिक विवाह करने की अनुमति नहीं है लेकिन आज हम आपको उत्तर भारत की एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जो कलियुग की द्रौपदी यानि पांच भाईयों की पत्नी है।

जी हाँ, आपने बिल्कुल सच सुना।

यह कहानी है देहरादून के पास एक गांव में रहने वाली 21 वर्षीय लड़की “रजो” की। रजो का विवाह 5 भाईयों से हुआ है। परिवार वालो की मानें तो यह एक परंपरा है जो उनके यहां सदियों से चली आ रही है।

पुराणों की मानें तो सतयुग में द्रौपदी ने पांच भाईयों से शादी की थी।

इसी से प्रेरित होकर इस परिवार में कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। कई लोगों के लिए यह परंपरा अजीब और आश्चर्य की बात हो सकती है, लेकिन हिमालय और तिब्बत में रहने वाली महिलाओं को इसकी आदत सी पड़ गई है। इस परम्परा के अनुसार लडकी को अपने पति के साथ उसके भाईयों से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है।

एक ही महिला से शादी करने के पीछे बड़ी वजह ये भी है कि इन क्षेत्रों में महिलाओ की संख्या काफी कम है। इस विधि को फ्रेटरनल पॉलींड्री भी कहा जाता है।

कलियुग की द्रौपदी रजो 18 महीने के बच्चे की मां भी है लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि कोई भी यह नहीं जानता कि बच्चे का वास्तविक पिता कौन है। परिवार में इस बात को लेकर कोई जलन नहीं है और रजो अपने पांचों पतियो से बेहद खुश है और सभी के साथ बराबर समय बिताती है।

कलियुग की द्रौपदी रजो इस परंपरा के बारे में बचपन से ही जानती थी क्योंकि उसकी मां के भी तीन पति थे। रजो का मानना है कि वह बहुत खुशनसीब है कि उसे पांच-पांच पतियों का प्यार मिलता है.

Shivam Rohatgi

Share
Published by
Shivam Rohatgi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago