बॉलीवुड

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं ये भारतीय अभिनेत्रियां

भारतीय अभिनेत्रियां – बॉलीवुड स्‍टार्स की पूरी दुनिया में धूम है। अगर आपको लगता है कि बॉलीवुड के सितारों को बस भारत में ही पसंद किया जाता है तो आप गलत हैं। विदेशों में भी आपके फेवरेट स्‍टार की बहुत डिमांड है और यहां भी उन्‍हें खूब प्‍यार मिलता है।

बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो लाइमलाइट में रहती हैं लेकिन अगर इंटरनेट की बात करें तो गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली एक्‍ट्रेसेस की लिस्‍ट को देखकर आप जरूर हैरान रह जाएंगें।

तो चलिए आपको बताते हैं कि गूगल पर सबसे ज्‍यादा किन भारतीय अभिनेत्रियां सर्च की जाती  है।

भारतीय अभिनेत्रियां –

१ – दिशा पटानी

वैसे तो अब तक दिशा पटानी ने ज्‍यादा फिल्‍में नहीं की हैं लेकिन उनके क्‍यूट से चेहरे के लाखों लोग दीवाने हैं। गूगल पर सर्च किए जाने में दिशा का नाम सबसे पहले आता है। प्रियंका चोपड़ा के बाद बरेली से वो दूसरी एक्‍ट्रेस हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पटानी का अफेयर टाइगर श्रॉफ से चल रहा है।

२ – उर्वशी रौतेला

उर्वशी की खूबसूरती को देखकर आपकी नज़रें उनसे हट ही नहीं पाएंगीं। उर्वशी बला की खूबसूरत हैं और शायद इसी वजह से गूगल भी उनका दीवाना है। उर्वशी डांसर और मॉडल हैं और अब उन्‍होंने बॉलीवुड फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भी कदम रखा है। उर्वशी हनी सिंह के साथ भी काम कर चुकी हैं। गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में उर्वशी दूसरे नंबर पर हैं।

३ – मंदाना करीमी

बिग बॉस से फेमस हुई मंदाना अभी ज्‍यादा फिल्‍मों में नज़र नहीं आई हैं लेकिन गूगल पर उनकी खूब चर्चा होती है। इस लिस्‍ट में मंदाना करीमी का भी नाम शामिल है।

४ – उर्मिला मातोंडकर

भले ही उर्मिला ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया हो लेकिन ये बात सच है कि गूगल पर अब भी लोग उन्‍हें सर्च करते हैं। कई नामी अभिनेत्रियों को इस लिस्‍ट में आने के लिए उर्मिला ने पछाड़ दिया है।

५ – सनी लियोनी

गूगल पर भारतीय अभिनेत्रियों की दीवानगी की बात हो और इस लिस्‍ट में सनी लियोनी का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है। इस लिस्‍ट में सनी लियोनी का नाम भी शामिल है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर सनी हॉट सेंसेशन बनी हुई हैं और भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी सनी को खूब पसंद किया जाता है।

इस लिस्‍ट को देखने के बाद आप भी यही सोच रहे होंगें कि इसमें बॉलीवुड की एक भी टॉप एक्‍ट्रेस का नाम तो है ही नहीं। आप बिलकुल सही सोच रहे हैं। गूगल पर सर्च किए जाने के मामले में बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेसेस इन सबसे काफी पीछे हैं। इंटरनेट पर बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेसेस जैसे प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्‍का शर्मा के बारे में जानने के बजाय लोग नवोदित अभिनेत्रियों और मॉडल्‍स के बारे में जानना ज्‍यादा पंसद करते हैं।

इस समय इस लिस्‍ट में से सबसे ज्‍यादा फेमस भारतीय अभिनेत्रियां उर्वशी रौतेला और दिशा पटानी हो रही हैं। भले ही दोनों के पास ज्‍यादा फिल्‍में ना हों लेकिन फिर भी दोनों अपने फैंस के बीच बहुत फेमस हैं और इन्‍हें दर्शकों का खूब प्‍यार भी मिल रहा है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago