खेल

धोनी के नाम दर्ज हैं 3 ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड

धोनी के शर्मनाक रिकॉर्ड – पिछले कुछ सालों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम पूरी दुनिया में छा गया। भारत को दूसरी बार वर्ल्‍डकप जीतने का मौका धोनी की कप्‍तानी में ही मिला। इस वजह से भी धोनी की लोकप्रियता में कई गुना इजाफा हुआ।

आप और हम सभी धोनी को एक महान और दिग्‍गज खिलाड़ी के रूप में जानते हैं जिसने कई रिकॉर्ड बनाए और देश को वर्ल्‍डकप दिलवाने के साथ-साथ कई और जीत भी दिलवाईं। अपने बल्‍ले के दम पर धोनी ने ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो शायद आज तक किसी खिलाड़ी की किस्‍मत में नहीं आ पाए। टीम इंडिया में धोनी की जगह की बात की जाए तो उन्‍होंने एक अहम फिनिशर का रोल बखूबी से निभाया है। धोनी ने टीम इंडिया को मैच में उस वक्‍त पार लगाया है जब उसकी नैय्या डूब रही होती थी।

आईपीएल की बात करें तो धोनी की कप्‍तानी में उनकी टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स तीन पर विजेता बन चुकी है।

क्रिकेट की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देखने वाले खिलाड़ी आज धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। जी हां, धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनके बारे में वो खुद जिक्र तक करना नहीं चाहते हैं।

तो चलिए जानते हैं धोनी के क्रिकेट के मैदान में बनाए गए उन शर्मनाक रिकॉरर्ड्स के बारे में…

धोनी के शर्मनाक रिकॉर्ड – पहला रिकॉर्ड

धोनी ने आज तक एशिया के बाहर कोई शतक नहीं बनाया है। ये बात भी धोनी के शर्मनाक रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाती है कि विदेशी मैदान में जाकर उनके बल्‍ले का जादू फीका पड़ जाता है और वो रन नहीं बना पाते हैं। इस वजह से धोनी ने अब तक एशिया से बाहर एक भी शतक नहीं बनाया है।

धोनी के शर्मनाक रिकॉर्ड – दूसरा रिकॉर्ड

आपको मालूम नहीं होगा कि धोनी ही वो खिलाड़ी हैं जो लगातार 4 टेस्‍ट सीरीज़ हारे हैं। भारत के इतिहास में धोनी ही पहले ऐसे कप्‍तान बने जिन्‍होंने 4 लगातार टेस्‍ट सीरीज़ में हार देखी। दक्षिण अफ्रीका, न्‍यूजीलैंड, इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया से लगातार शिकस्‍त मिली थी। धोनी ही नहीं बल्कि किसी भी दिग्‍गज खिलाड़ी के लिए ये रिकॉर्ड शर्मनाक हो सकता है।

धोनी के शर्मनाक रिकॉर्ड – तीसरा रिकॉर्ड

धोनी के नाम बांग्‍लादेश से एक दिवसीय श्रृंख्‍ला हारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। धोनी बांग्‍लादेश से  एक दिवसीय श्रृंख्‍ला हारने वाले कप्‍तान भी हैं। साल 2015 में बांग्‍लादेश ने धोनी की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम को क्रिकेट के मैदान में धूल चटा दी थी। भारत को बांग्‍लादेश ने तीन दिवसीय मैचों की श्रृंख्‍ला में 2-1 से हराकर श्रृंख्‍ला अपने नाम कर ली थी। इस तरह बांग्‍लादेश के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंख्‍ला हारने वाले धोनी पहले कप्‍तान बने।

गौर करें तो ये तीनों ही रिकॉर्ड बेहद शर्मनाक हैं लेकिन अगर धोनी के करियर पर नज़र डालें तो उन्‍होंने इनके मुकाबले कई बेहतरीन रिकॉर्ड भी बनाए हैं जोकि उन्‍हें एक दिग्‍गज खिलाड़ी के रूप में पेश करते हैं।

धोनी के शर्मनाक रिकॉर्ड – अपनी मेहनत और टैलेंट के बल पर धोनी आज करोड़ों कमाते हैं। क्रिकेट के अलावा उनकी कमाई विज्ञापनों से भी होती है और धोनी का नाम सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर्स में शामिल है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago