बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें देखकर आप भी कह उठेंगे हर लिबाश में परफेक्ट लगती हैं मस्तानी

दीपिका पादुकोण की तस्वीरें – बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका की अदाओं का दीवाना तो हर कोई है।

अपनी दमदार एक्टिंग से दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में और फैंस के दिल में एक ख़ास जगह बना चुकी हैं। दीपिका की अदाएं, उनकी अदायगी और अंदाज़ का जादू हर किसी के सर चढ़कर बोलता है।

अपने हर किरदार में दीपिका कुछ यूं जान डालती है जैसे माने वो रोल उनके लिए ही बना हो। दीपिका ने फिल्मी दुनिया में आज जो मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उनका ज़बरदस्त अभिनय, उनका जोश और हौसला है।

कभी राम की लीला बनकर, तो कभी बाजीराव की मस्तानी बनकर, कभी अपने पापा का ख्याल रखती पीकू बनकर तो कभी सबसे जुदा अंदाज़ रखने वाली नैना बनकर, दीपिका हर रोल में दर्शकों को पसंद आई हैं।

ओम की शांति बनकर, फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था और उसके बाद धीरे-धीरे वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई।

दीपिका हर किरदार को पूरी शिद्दत से निभाती हैं और इसलिए हर रोल में इतनी परफेक्ट नज़र आती हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद दीपिका हॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवा चुकी हैं।

वैसे सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं खूबसूरती और स्टाइल में भी दीपिका का कोई जवाब नहीं है, वेस्टर्न हो या इंडियन, हर अटायर दीपिका पर खूब फबता है। चाहे अवार्ड फंक्शन हो कोई फोटो शूट हो या फिर कोई रियलटी शो, दीपिका का ड्रेंसिग सेंस हमेशा लाजवाब ही रहता है।

आज हम आपको दीपिका पादुकोण की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हे देखकर आपके भी मुंह से निकलेगा कि दीपिका का कोई जवाब नहीं है।

दीपिका पादुकोण की तस्वीरें –

ज़रा देखिए, इस ब्लू ड्रेस में दीपिका कितनी खूबसूरत लग रही हैं ! दीपिका का ये लुक आपको पलके ना झपकाने पर मजबूर कर देगा।

हॉट और सिज़लिंग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है इस फोटो को

इस ऑफशोल्डर गाउन में दीपिका की ये तस्वीर हमें ये कहने पर मजबूर कर रही है ‘आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं’

एलीगेंस और एटीट्यूट दोनों ही झलक रहा है दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर में !

इस क्यूट सी ड्रेस में दीपिका की क्यूटनेस भी निखर कर सामने आ रही है।

इस तस्वीर को देखकर आपकी दिल की धड़कने ना बढ़ जाए तो कहिएगा।

दिल की चुरा लेगा बॉलीवुड दीवा दीपिका का ये देसी अंदाज़ !

बोल्ड एंड ब्यूटिफल है बी टाउन की मस्तानी !

कहते हैं कि कुछ लड़कियां चश्मे में क्यूट लगती हैं, दीपिका की ये तस्वीर इस बात की सीधी मिसाल है।

‘इन आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्या है’ अगर आप भी दीपिका के फैन है तो ये तस्वीर आपको भी ये गुनगुनाने पर मजबूर कर रही होगी।

ये है दीपिका पादुकोण की तस्वीरें – लाखों दिलों की धड़कन दीपिका की ये तस्वीर देखकर आप भी दिल थामने पर मजबूर हो गए होंगे, इसमें हमें कोई शक नहीं है। दीपिका ने जो मुकाम और शोहरत हासिल की है वो काबिलेतारीफ है। अगर आप भी दीपिका के फैन है तो इस स्टोरी को यानी की उनकी इन खूबसूरत तस्वीरों को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

Deepika Bhatnagar

Share
Published by
Deepika Bhatnagar

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago