भारत

जानिये रिसर्च के जनक दामोदर धर्मानंद कोसांबी के किस्से

भारत के मशहुर गणितज्ञ, इतिहासकार और राजनैतिक सलाहकार एवम् विशेषज्ञ रहे दामोदर धर्मानंद कोसांबी की पैदाइश 31 जुलाई सन् 1907 को गोवा के एक प्रसिद्ध स्थान कोसबेन में हुई थी…

उनके पिता का नाम धर्मानंद कोसांबी था। इनके पिता बौद्ध धर्म के प्रकंड विद्वान हुआ करते थे। उनके ज्ञाम के किस्से जगह जगह मशहूर थे। लेकिन ऐसा हरगिज नहीं था कि दामोदर को प्रसिद्धी अपने पिता के नाम से मिली थी, बल्कि दामोदर ने अपना नाम खुद बनाया और इसे लोगों के जहन में प्रसिद्ध बनाया था।

दामोदर धर्मानंद कोसांबी की शिक्षा

धर्मानंद कोसांबी अमेरिका के हारवर्ड विश्वविद्धयालय में बतौर अध्यापक काम करते थे।

इसलिए उनकी आगे की सारी शिक्षा उन्होंने अमेरिका में ही पूरी की। दामोदर धर्मानंद को इतिहास, गणित और विज्ञान में खासकर रूची थी। वह इन विषयों के हर पहलु पर गहन रिसर्च करते थे। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह भारत वापस आ गए। भारत आने के बाद कुछ वर्षों तक वह ‘काशी विश्व हिन्दू विश्र्वविद्यालय’ और अलीगढ़ मुस्लिम विश्र्वविद्यालय में बतौर अध्यापक कार्यरत रहे। इसके बाद उन्होंने बतौर गणित प्रोफेसर पूना के ‘फर्ग्यूसर कालेज में’ 16 साल तक काम किया। इस दौरन वह अन्य कई विषयों पर रिसर्च करते रहे।

इतिहास संग कई ग्रंथों के रचयिता थे दामोदर धर्मानंद

दामोदर धर्मानंद ने सिर्फ हिंदी, गणित और विज्ञान में ही नही बल्कि भारतीय इतिहास और संस्कृत की भी कई किताबों की रचना की थी। उनकी इन रचनाओं में ‘मिथ एंड रियलिटी’, ‘स्टडीज इन द फार्मेशन ढफ इंडियन कल्चर’ और ‘द कल्चर एंड सिविलाइजेशन ऑफ एंशेंट इंडिया इन हिस्टोरिकल आउटलाइन’ प्रमुख थी।

दमोदर धर्मानंद के भाभा से थे मतभेद

दामोदर धर्मानंद और प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रिय मित्र होमी जहाँगीर भाभा के बीच खासा मतभेद थे। दरअसल धर्मानंद को टी.आई.एफ.आर में रहते हुए भारत के संदर्भ में परमाणु ऊर्जा की तुलना में सौर ऊर्जा को श्रेष्ठ ठहराने के कई तर्क थे, लेकिन होमी उनके इस विचार से एकमत नहीं थे। जिस कराण दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि होमी भाभा ने दामोदर धर्मानंद को अपने संस्थान से हटा दिया।

नालंदा और दामोदर धर्मानंद के बीच संबंध

इतिहास में खासा रूचि रखने वाले इतिहासकार दामोदर धर्मानंद का कहना था कि नालंदा एक अदभुद नाग स्थलों में से एक है। अपनी किताब में उन्होंने नालंदा पर रिसर्च के दौरान लिखा कि “कभी-कभी विशेष अवसरों पर भिक्षुओं से भोजन प्राप्त करने के लिए आदिम नाग दयालु सर्प का रूप धारण कर प्रकट होते है” उनका यह भी कहना था कि बौद्ध कथाओं में भी सर्पनागों का जिक्र किया गया है। धर्मानंद का मानना था कि “बुद्ध ने आदिवासी नागों को अपने धर्म में दिक्षित किया था, व विषैले सर्प को भी अधिकार में किया था, व मुचलिंद नामक दैवू नाग ने प्रकृति से उसकी रक्षा की थी”

नालंदा के बौद्ध केन्द्र को लेकर दामोदर का यह भी कहना था कि बौद्ध केन्द्र के विकास नाग कबीले के लोगों के व्यापक धर्मांतरण के करण हुआ था। इसके अलावा भी दामोदर धर्मानंद ने ऐसे कई अद्धभुत राज व इतिहास के पन्नें लिखे थे जिनसे काफी लोग अंज्ञान थे, और कई बार तो दामोदर को अपने विचारों के अलग होने के चलते उनका दंड भी भुगतना पड़ा था।

दामोदर धर्मानंद कोसांबी – भारत के इस महान लेखक, विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, इतिहासकार, गणितज्ञ और रचयिता दामोदर धर्मानंद का अंत 29 जून सन् 1966 में हुआ।

Kavita Tiwari

Share
Published by
Kavita Tiwari

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago