मज़ेदार

इस देश में सबसे ज्यादा है महिलाओं की आबादी

महिलाओं की आबादी – धरती पर ईश्‍वर ने कई खूबसूरत कृतियां रची हैं जिनमें से सबसे ज्‍यादा सुंदर स्‍त्री को माना जाता है। महिलाओं को ईश्‍वर की सबसे खूबसूरत कृति माना गया है और पूरी दुनिया इनके कदमों में आकर झुकती है।

इंसान ही नहीं बल्कि देवता भी स्‍त्रियों की खूबसूरती पर खुद को मोहित होने से नहीं रोक पाते थे। कोई भी देश या समाज महिलाओं के बिना नहीं चल सकता है और हर जगह पुरुषों के साथ महिलाओं की जनसंख्‍या भी काफी है।

आज इस पोस्‍ट के ज़रिए हम आपको उस देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर महिलाओं की आबादी सबसे ज्‍यादा है।

जी हां, दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां पर महिलाओं की आबादी सबसे ज्‍यादा है और इस देश का नाम आपने कभी सुना भी नहीं होगा।

इस देश में हैं सबसे ज्‍यादा महिलाओं की आबादी

जिस देश में सबसे ज्‍यादा महिलाएं रहती हैं उसका नाम एस्‍टोनिया है।

जी हां, यही वो देश है जहां पर महिलाओं की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। आधिकारिक तौर पर एस्‍टोनिया गणतंत्र उत्तरी यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में फिनलैंड खाड़ी, पश्चिम में बाल्टिक सागर, दक्षिण में लातविया और पूर्व में रूस से मिलती ह।

आइए जानते हैं इस देश के बारे में रोचक तथ्‍य और ये देश किस तरह से खास है।

  • एस्‍टोनिया की आधिकारिक राजधानी तल्‍लीन है जबकि ये देश अद्वितीय है क्‍योंकि इसमें एक से अधिक मान्‍यता प्राप्‍त राजधानियां हैं। असल में इसमें कई राजधानियां हैं जो पूरे साल में बदलती रहती हैं। तेर्तू को एस्‍टोनिया की सांस्‍कृतिक राजधानी माना जाता है जबकि पुर्नु को ग्रीष्‍मकालीन राजधानी के रूप में पहचान मिली है।
  • इस देश का आधिकारिक नाम एस्‍टोनिया गणराज्‍य है।
  • एस्‍टोनिया में एक हज़ार से ज्‍यादा झीलें और 7 हजार नदियां हैं।
  • इसने 1 जनवरी 2011 को यूरो अपनाया था और यह ऑनलाइन राजनीतिक मतदान करने के लिए दुनिया का पहला देश था।

  • इतिहास की बात करें तो कई देश एस्‍टोनिया पर जीत हासिल कर चुके हैं। इसकी आधिकारिक भाषा एस्‍टोनियाई है जोकि एक उरेलिक भाषा फिनिश से संबंधित है।
  • एस्‍टोनिया का कुल भूमि क्षेत्रफल 17,662 वर्ग मील है जोकि यह केवल वेल्‍स के आकार के दो बार से अधिक है। 1 जनवरी, 2016 तक एस्‍टोनिया की आबादी 1,307,889 लोगों की अनुमानित थी।
  • एस्‍टोनिया को क्रिसमस पेड़ का पहला जन्‍मस्‍थान माना जाता है।
  • इस देश में दो दिन स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और इसने पहली बार सोवियत संघ से 24 फरवरी, 1918 को और फिर से 20 अगस्‍त, 1991 को कब्‍जे के 51 सालों बाद आजादी पाई थी। दूसरी तारीख को स्‍वतंत्रता दिवस की बहाली के रूप में मनाया जाता है।
  • सुर मुनामागी एस्‍टोनिया में सबसे ऊंची चोटि है जो समुद्रतल से 318 मीटर ऊंचाई तक पहुंचता है।
  • एस्‍टोनिया में महिलाओं की संख्‍या तो सबसे ज्‍यादा है ही साथ ही ये विश्‍व के कम से कम धार्मिक देशों में से भी है। साल 2005 में जनसंख्‍या के दौरान इसकी आबादी के केवल 16 प्रतिशत लोग ही धर्म को मानते थे।

महिलाओं की आबादी – इस तरह एस्‍टोनिया देश अपने आप में ही बहुत बड़ा है लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago