बॉलीवुड

शादी के बाद चले अफेयर से चर्चा में रहे ये नामी निर्देशक, आप भी जानिए

बॉलीवुड निर्देशक के अफेयर – बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां कब क्या हो जाए किसी को कुछ भनक तक नहीं होती। इस ग्लैमर वर्ल्ड में अफेयर्स तो बेहद आम बात है।

बॉलीवुड नाम की इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक परिवार की तरह माना जाता है। यहां काम करने वाले सभी लोग एक दूसरे को अपने परिवार का हिस्सा समझते हैं और साथ में पार्टी एन्जॉय करते और घूमते फिरते नजर आते हैं। ऐसे में कई बार साथ रहते रहते डेटिंग-शेटिंग भी शुरू हो जाती है।

आपने अक्सर ये अफवाहें सुनी होंगी कि फलां एक्टर अपनी को-स्टार को डेट कर रहा है और ये डेटिंग का कारवां यही नहीं रुकता। कई बार तो बॉलीवुड के नामी निर्देशक ही इसका हिस्सा होते हैं। वो शादीशुदा होते हुए भी अपनी फिल्म की एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर्स रखते हैं।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड निर्देशक के अफेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादीशुदा होते हुए भी एक्ट्रेसेस के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर में रहे। आइये जानते हैं।

बॉलीवुड निर्देशक के अफेयर

  1. आदित्य चोपड़ा

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा को कौन नहीं जानता। वो बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर्स में से एक है। आदित्य की शादी 2001 में पायल खन्ना के साथ हुई थी। लेकिन फिर उनकी लाइफ में फिल्म एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की एंट्री हुई। अपनी फिल्म की इस एक्ट्रेस पर आदित्य अपना दिल खो बैठे और 2009 में पायल को तलाक देकर आदित्य ने रानी से शादी रचा ली।

  1. अनुराग कश्यप

‘देव डी’ में कल्कि कोचलिन को डायरेक्ट कर चुके अनुराग कश्यप कब उनके साथ प्यार में पड़ गए इसका अंदाजा शायद अनुराग को भी नहीं हुआ होगा। जब अनुराग और कल्कि के अफेयर की चर्चा जोरो पर थी तब अनुराग पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने 2009 में अपनी पत्नी आरती बजाज को तलाक देकर कल्कि से दूसरी शादी की। लेकिन कल्कि और अनुराग का रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली।

  1. राज कपूर

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शो मेन कहलाने वाले राज कपूर अपने जमाने के बेहतरीन निर्देशकों में से एक रहे हैं। अपने डायरेक्शन के अलावा अगर वो किसी चीज के लिए चर्चाओं का विषय बने हैं तो वो उनके एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर हैं। उनकी शादी कृष्णा कपूर से हुई, इसके बावजूद वैजयंती माला और नरगिस के साथ उनके अफेयर्स की बातें लोग आज तक करते हैं।

  1. रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लगातार कई हिट फिल्में दी। रोहित की शादी 2005 में माया से हुई थी और वो अपनी शादीशुदा लाइफ में बहुत खुश हैं। लेकिन ‘बोल बच्चन’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस प्राची देसाई और रोहित शेट्टी के बीच अफेयर की ख़बरों ने खूब जोर पकड़ा था। हालाँकि ये अफवाहें खुद ब खूब हवा हो गईं।

  1. फरहान अख्तर

बॉलीवुड की वर्सटाइल पर्सनालिटी माने जाने वाले फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना भास्कर अपनी जबरदस्त ट्यूनिंग के लिए जाने जाते थे। लेकिन फिर अदिति राव हैदरी के साथ अफेयर की चर्चा ने फरहान-अधुना के रिश्ते को तोड़ कर रख दिया। इसके बाद फरहान का नाम श्रद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा गया।

  1. प्रभुदेवा

साउथ की फिल्मों के जाने माने कोरियोग्राफर और हिंदी फिल्मों के डायरेक्शन में हाथ आजमा चुके प्रभुदेवा और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के बीच अफेयर काफी सुर्ख़ियों में रहा था। प्रभुदेवा, नयनतारा के प्यार में इतना डूब गए कि उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने तक का सोच लिया था। लेकिन उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया। जिसके बाद नयनतारा और प्रभुदेवा के बीच झगड़े की खबरें भी सामने आईं थी।

ये है बॉलीवुड निर्देशक के अफेयर –

Mitali Goyal

Share
Published by
Mitali Goyal

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago