बॉलीवुड

बॉलीवुड में मशहूर है एक्टर और उनके बॉयज गैंग के चर्चें

बॉयज गैंग – बॉलीवुड में अक्सर एक्ट्रेस की दोस्ती यारी की चटपटी सुर्खियां हम पढ़ते ही हैं।

लेकिन क्या आपने लेड़ी गैंग के अलावा कभी एक्टर और उनके बॉएज़ गैंग के चर्चाओं के बारे में पढ़ा है। बॉलीवुड की ओर से आने वाली एक्टर बॉयज गैंग की चर्चाओं के बारे में शायद ही आपने पढ़ा हो, क्योंकि आमतौर पर मनोरंजन नगरी से एक्ट्रेस की लेड़ी गैंग की ख़बरे ही अधिक कवर होती है। जैसे सोनम कपूर और करीना की लेड़ी गैंग पिछले कई समय से बी-टाउन की टाइटल थीम में जगह बनाए हैं। लेकिन हाल ही में सोनम कपूर की शादी के दिन रणवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर व अनिल कपूर के साथ शाहरुख खान का मस्तमौला डांस देखकर, ऐसा ही लगता है कि एक्टर भी एक्ट्रेस की नगरी में धीरे-धीरे अपना गैंग तैयार कर रहे हैं।

ज़रा ठहर कर सोचिए, यहां हम युद्ध की बात नहीं कर रहे हैं। यह सिर्फ एक्टर और उनके सह-कलाकारों के बीच मस्ती यारी की बात ही हो रही है। कहीं आप गलत मतलब न लें, इसलिए शुरु करते हैं एक्टर और उनके बॉयज गैंग की यह ख़बर।

एक्टर और उनके बॉयज गैंग –

१ – रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने एक-साथ कई फिल्में दी है। जिसमें इन दोनों की जोड़ी को काफी सराहना हासिल भी हुई। फिल्मों से शुरु हुई अर्जुन और रणवीर की यह जोड़ी, कई जगह में एक साथ स्पॉट भी हुई है। इसके साथ ही अवॉर्ड फंक्शन में दोनों का तालमेल भी बढ़िया रंग जमाता है।

२ – शाहरुख खान और करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर और एक्टर शाहरुख खान की दोस्ती के चर्चे हम काफी सुन चुके हैं। बॉलीवुड में दोनों की दोस्ती लंबे समय से चली आ रही है। दोनों ने बतौर एक्टर और डायरेक्ट एक साथ काफी फिल्म कंप्लीट की है। जिन्हें दर्शकों ने सराहा भी। हालांकि बॉलीवुड की इस गहरी दोस्ती के बीच कई बार दरार भी पड़ी है लेकिन दोस्ती बिखरने के बावजूद, करण और शाहरुख खान की दोस्ती अधिक मजबूद बन कर उठी है। इसे ही दोस्ती का नियम कहते है।

३ – रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी

बॉलीवुड में शाहरुख और करण की एक्टर व प्रॉड्यूसर की दोस्ती के बाद एक और जोड़ी है, जिसके बारे में काफी सुना जाता है। इस एक्टर व प्रोड्यूसर की दोस्ती ये जवानी है दीवानी फिल्म की रिलीज के बाद सामने आयी थी। जो रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी की गहरी दोस्ती है। दोनों की दोस्ती को पार्टी, फिल्म प्रमोशन इवेंट या टूर में एक साथ कैपचर किया है। इस जोड़ी की सफल फिल्म के बाद दोनों दोबारा ब्रह्मास्त्र फिल्म में साथ आने वाले हैं ।

४ – वरुण धवन और अर्जुन कपूर

एक्टर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के अलावा वरुण धवन और अर्जुन कपूर की दोस्ती भी काफी लोकप्रिय है। यह दोनों कई रिएलिटी शो में मस्ती करते हुए दिखे हैं। इसके साथ बॉलीवुड पार्टी में दोनों को साथ देखा गया है। हालांकि दोनों की दोस्ती से रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की गहरी दोस्ती के बीच कभी दरार नहीं आयी है।

ये है बॉलीवुड के एक्टर और उनके बॉयज गैंग  जहां हम बॉलीवुड में लेड़ी गैंग की काफी चर्चाएं करते हैं वहीं लेड़ी गैंग के साथ इन एक्टर की बॉयज गैंग भी काफी लोकप्रिय है। क्योंकि इनके बीच एक्ट्रेस की तरह कैट फाइट की सुर्खियां बॉलीवुड की हेडलाइन नहीं बनती है।

Taruna Negi

Share
Published by
Taruna Negi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago