मज़ेदार

महिलाओं को इस उम्र के पुरुष आते हैं सबसे ज्यादा पसंद !

पुरुषों और महिलाओं की पसंद – आमतौर पर पुरुषों और महिलाओं की पसंद बहुत अलग होती है।

जो चीज़ें पुरुषों को पंसद आती हैं वो महिलाओं की पसंद से थोड़ी अलग होती हैं। विपरीत सेक्‍स के किसी इंसान को पसंद या नापसंद करने में उम्र का बहुत महत्‍व होता है।

आपकी उम्र से भी लोग आपके प्रति ज्‍यादा या कम आकर्षित होते हैं।

अब तक आपने महिलाओं की उम्र के बारे में पढ़ा और सुना होगा कि किस उम्र की महिलाएं पुरुषों को सबसे ज्‍यादा भाती हैं लेकिन आज हम आपको पुरुषों की उम्र के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां, पुरुषों की भी एक खास उम्र है जिसमें वो महिलाओं को सबसे ज्‍यादा आकर्षित करते हैं।

इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने लगभग 2234 महिलाओं को शामिल किया और उनसे उनकी पसंद और संबंध बनाने से जुड़े कई तरह के प्रश्‍न पूछे। इसके साथ ही उनके कई मेडिकल टेस्‍ट भी करवाए गए जिनसे उनके हार्मोंस परिवर्तन के बारे में पता लगाया जा सके। इस रिसर्च के परिणाम के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।

पुरुषों और महिलाओं की पसंद –

क्‍या कहती है रिसर्च

पुरुषों और महिलाओं की पसंद के रिसर्च की मानें तो कम उम्र के पुरुष महिलाओं को सबसे ज्‍यादा पसंद आते हैं।

20 से 25 साल की उम्र के पुरुषों के प्रति महिलाएं सबसे ज्‍यादा आकर्षित रहती हैं। इस रिसर्च में शामिल एक अध्‍ययनकर्ता का कहना है कि महिलाएं, पुरुषों को अपने बस में करना चाहती हैं और उन्‍हें ऐसा लगता है कि इस उम्र के पुरुषों को वो आसानी से अपने बस में कर सकती हैं।

पुरुष करते हैं इस उम्र की महिलाओं को पसंद

अगर पुरुषों की बात की जाए कि वो किस उम्र की महिलाओं को सबसे ज्‍यादा पंसद करते हैं तो इसके परिणाम महिलाओं की सोच से बिलकुल अलग हैं।

पुरुषों को ज्‍यादा उम्र की महिलाएं सबसे ज्‍यादा पसंद आती हैं। उन्‍हें 30 साल के आसपास की महिलाएं भाती हैं।

रोमांटिक एज भी होती है

महिलाओं की एक रोमांटिक एज भी होती है जिसमें वो पुरुषों के प्रति सबसे ज्‍यादा आकर्षित रहती हैं।

महिलाएं 30 से 35 साल की उम्र में संबंध बनाना सबसे ज्‍यादा पसंद करती हैं। इस दौरान उनका शारीरिक सुख की आदत हो जाती है और जिसे पूरा करने के लिए वो अपने पति या ब्‍वॉयफ्रेंड से लगातार ऐसा करने के लिए कहती हैं।

रोमांस के मामले में महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती हैं इसलिए ये पता कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है कि वो कब रोमांटिक फील कर रही हैं लेकिन एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि 30 से 35 साल की उम्र में महिलाएं विपरीत सेक्‍स के लोगों के प्रति ज्‍यादा आकर्षित होती हैं और यही वो समय होता है जब वो शारीरिक सुख उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार होती हैं। रोमांस के मामले में महिलाएं खुलकर बात नहीं कर पाती हैं।

आपको पता चल ही जाएगा कि पुरुषों और महिलाओं की पसंद कितनी अलग होती है। पुरुषों को जहां 30 साल की उम्र की महिलाएं पसंद होती हैं वहीं महिलाओं को कम उम्र के लड़के अच्‍छे लगते हैं क्‍योंकि वो उन्‍हें आसानी से अपने काबू में कर सकती हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago