खेल

अर्जुन तेंदुलकर लॉर्ड्स के मैदान के बाहर बेच रहे हैं रेडियो

अर्जुन तेंडुलकर जो रेडियो बेच रहा है  – शानदार छक्का लगाते हुए और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजते हुए …. और ये लगा छक्का…

एक वक्त था जब कुछ ऐसे ही शब्द लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए रेडियो में हम सुना करते थे और तालियां बजाते थे। कई लोगों ने तो उस जमाने में इस लिए ही रेडियो खरीदा था कि वे सचिन की शानदार बल्लेबाजी की कमेंट्री सुन पाएं। लेकिन आज उनके ही बेटे अर्जुन तेंदुलकर लॉर्ड्स के मैदान के बाहर रेडियो बेच रहे हैं।

अपनी शानदार बल्लेबाजी से जिस रेडियो को सचिन तेंदुलकर इतना लोकप्रिय बनाया था उन्हीं के बेटे लॉर्ड्स के मैदान के बाहर रेडियो बेच रहे हैं।

अर्जुन तेंडुलकर जो रेडियो बेच रहा है –

हरभजन सिंह ने शेयर की तस्वीर

बीते दिनों लॉर्ड्स के मैदान में इंगलैंड और इंडिया के बीच टेस्ट मैच चल रहा था जिसके कारण इंडियन क्रिकेट टीम लंदन गई हुई है। यह उस समय की बात है जब बीते शनिवार को क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा था। उसी दौरान क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा देखा कि वह हैरान रह गए। अर्जुन तेंडुलकर जो रेडियो बेच रहा है –

उन्होंने वहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को रेडियो बेचते देखा। जिसके बाद उन्होंने एक तस्वीर शेयर की। दरअसल, भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सेल्समैन बनकर लॉर्ड्स के बाहर रेडियो बेचते दिख रहे हैं।

कौन बेच रहा रेडियो

शनिवार को अर्जुन स्टेडियम के बाहर डिजिटल रेडियो बेचते दिखाई पड़े। अर्जुन को डिजिटल रेडियो बेचते देख हरभजन सिंह ने उनके साथ फोटो लिया और तुरंत उसे अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट कर मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘देखो कौन रेडियो बेच रहा है। 50 रेडियो बिक चुके हैं और अब कुछ ही बचे हैं।’

वॉलिंटर के रोल में थे अर्जुन

शनिवार के डिजिटल रेडियो बेचने से पहले अर्जुन शुक्रवार को लॉर्ड्स के मैदान में वॉलिंटर की भूमिका में थे। उन्होंने बारिश आने पर लॉर्डस स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ की काफी मदद की। लॉर्डस ग्राउंड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शुक्रवार को अर्जुन का फोटो जारी करते हुए उनकी काफी प्रशंसा की थी।

क्या है डिजिटल रेडियो

अर्जुन तेंडुलकर जो रेडियो बेच रहा है  – डिजिटल रेडियो एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जिसके द्वारा मैच की लाइव कमेंटरी का प्रसारण किया जाता है। इसके जरिए क्रिकेटप्रेमी सीधे मैच का ताजा हाल जान सकते हैं। इस डिजिटल रेडियो की सिग्नल क्षमता बहुत ही सीमित होती है और मैदान या स्टेडियम के आसपास तक के क्षेत्रों तक इसका दायरा सीमित होता है। इसका इस्तेमाल कई दूसरे खेलों जैसे रग्बी और घुड़दौड़ की कमेंट्री के लिए भी किया जा सकता है। अर्जुन तेंदुलकर तो रेडियो बेच रहे हैं, आप क्या करते हैं?

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago