बॉलीवुड

भारत की इन 3 खूबसूरत एक्ट्रेसेस के दुनियाभर में हैं दीवाने

खूबसूरत एक्ट्रेसेस – बॉलीवुड की खूबसूरत बालाओं के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं।

मिस वर्ल्‍ड रह चुकी ऐश्‍वर्या राय को तो अंर्तराष्‍ट्रीय स्‍तर पर खूब पहचान मिली है और अब प्रियंका चोपड़ा भी हॉलीवुड में जाकर देश का नाम खूब ऊंचा कर रही हैं।

इन दो अभिनेत्रियों को देखकर कहा जा सकता है कि भारतीय अभिनेत्रियां किसी भी मामले में हॉलीवुड या किसी और देश की एक्‍ट्रेसेस से कम नहीं हैं। लेकिन दोस्‍तों बॉलीवुड में तीन ऐसी भी एक्‍ट्रेसेस हैं जो शायद ऐश और प्रियंका से ज्‍यादा फेमस हैं।

जी हां, आज हम आपको तीन ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दुनियाभर में फैंस हैं और इनकी खूबसूरती के कायल आपको हर देश में मिल जाएंगें।

तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की उन 3 खूबसूरत एक्ट्रेसेस के बारे में जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है।

उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड की बोल्‍ड एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला को देखकर आपकी निगाहें उन पर से हटेंगीं ही नहीं। अपनी खूबसूरती के कारण उर्वशी काफी फेमस हो गई हैं। इन्‍हें अपनी खूबसूरती और आकर्षक अंदाज़ के लिए जाना जाता है। पिछले साल उर्वशी मिस वर्ल्‍ड के कॉन्‍टेस्‍ट में भी हिस्‍सा ले चुकी हैं लेकिन उन्‍हें वहां सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा उर्वशी ने बॉलीवुड की कई म्‍यूजिक एल्‍बम और फिल्‍मों में भी काम किया है। उर्वशी बला की खूबसूरत हैं।

तमन्‍ना भाटिया

शीशे से चमकतने बदन वाली तमन्‍ना भाटिया साउथ की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। तमन्‍ना ने हिंदी फिल्‍मों के अलावा तमिल, तेलुगु फिल्‍मों में भी काम किया है। इस साल की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म बाहुबली 2 के पहले पार्ट में तमन्‍ना ने अवंतिका की भूमिका निभाई थी। इस फिल्‍म में तमन्‍ना बेहद खूबसूरत लगीं थीं। उन्‍हें देखकर आप खुद ही कह उठेंगें कि वाकई में तमन्‍ना बेहद खूबसूरत हैं।

अनुष्‍का शेट्टी

पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्‍म बाहुबली 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्‍म में अनुष्‍का का हर अंदाज़ बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगा। इसमें दर्शकों को अनुष्‍का की खूबसूरती भा गई। अनुष्‍का शेट्टी साउथ की फिल्‍मों की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हैं। बाहुबली 2 में अनुष्‍का ने देवसेना की भूमिका निभाई थी। अनुष्‍का की एक्टिंग और खूबसूरती के दीवाने आपको दुनियाभर में मिल जाएंगें।

दोस्‍तों, ऐसा नहीं है कि भारत से सिर्फ ये तीन अभिनेत्रियां हीं दुनियाभर में मशहूर हैं। इनके अलावा और भी कई एक्‍ट्रेसेस हैं जिनका जादू दुनियाभर में चलता है। इन एक्‍ट्रेसेस में दीपिका पादुकोण, ऐश्‍वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा आदि का नाम शामिल है। प्रियंका की हॉलीवुड पारी के बारे में तो सभी जानते हैं कि वो वहां पर कितना नाम कमा रही हैं। अब तो प्रियंका बॉलीवुड में कम और यूएस में ज्‍यादा नज़र आती हैं। वहां पर प्रियंका को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

ये है खूबसूरत एक्ट्रेसेस जिनकी दुनिया दीवानी है – लचस्‍प होगा कि क्‍या कोई एक्‍ट्रेस उर्वशी, तमन्‍ना और अनुष्‍का शेट्टी जितनी फेमस हो सकती है जो उनके दीवाने पूरी दुनिया में फैले हों। वैसे इस बात से ये ता पता चल ही गया कि भारतीय सुंदरता के पूरी दुनिया में दीवाने हैं और इसे कोई भी टक्‍कर नहीं दे सकता है। इंडियन एक्‍ट्रेसेस कई बार इस बात को साबित कर चुकी हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago